12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व विधायक संयम लोढा का आरोप: आदर्श घोटाले की संप​त्ति खुर्द-बुर्द कर रही सरकार, जनता को लूटने का चल रहा बड़ा खेल

देश के बहुचर्चित आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में ईडी की ओर से अटैच की गई सम्पत्ति को नीलाम करने के मामले में पूर्व विधायक संयम लोढा ने उठाए सवाल।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 27 Mar 2025, 4:52 PM IST

sanyam lodha mla

सिरोही. देश के बहुचर्चित आदर्श सोसायटी घोटाला मामले में ईडी की ओर से अटैच की गई सम्पत्ति को नीलाम करने के मामले में पूर्व विधायक संयम लोढा ने सवाल खड़े किए हैं। शहर के डाक बंगला में सिरोही ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लोढा ने कहा कि राजस्थान सरकार बताए कि कौनसा नियम है जिसके तहत ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा अटैच की गई सम्पत्ति को बिना उसकी अनुमति के किसी अन्य के खाते में चढाया जा सकता है और इतना ही नहीं उस सम्पत्ति को बाजार मूल्य से कहीं कम दर पर बिना पर्वतन निदेशालय की अनुमति के नीलाम किया जा सकता है।

लोढा ने कहा कि यदि पंचायती राजमंत्रीओटाराम देवासी व सांसद लुम्बाराम चौधरी इस खेल में शामिल नहीं है तो इस कारनामे में शामिल कलक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों को निलंबित किया जाना चाहिए। लोढा ने कहा कि उन्होंने इस सम्पूर्ण मामले की जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोडा को दूरभाष पर दी है और उन्हें दस्तावेज भी भेजे हैं।

लोढा ने कहा कि भारत सरकार के प्रवर्तन निदेशालय ने 8 अप्रेल 2019 को वित्त विभाग के आईजी स्टाम्प के महानिरीक्षक मुद्रांक व पंजीयन को आदर्श से जुड़ी उन सम्पत्तियों की सूची भेजी थी, जिन्हें प्रर्वतन निदेशालय ने अटैच किया था। इनमें से कुछ सम्पत्तियों का नामांतरण गत वर्ष व इस वर्ष बिना ईडी की अनुमति के लिक्विडेटर के नाम खोल दिया गया और उसमें से एक सम्पत्ति का लिक्विडेटर ने नीलामी कर बेचान भी कर दिया।

उन्होंने कहा कि हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित 22 बीघा जमीन की बाजार दर करीब 1 करोड रुपए बीघा है, जिसे महज 6 करोड़ में नीलाम कर दिया गया। इससे आप अंदाजा लगा लो कि सिरोही जिले की जनता को लूटने के लिए कितना बडा खेल चल रहा है। जिस भूमि की नीलामी की गई है वह ईडी द्वारा दी गई सूची में चार नंबर पर अंकित है। ईडी द्वारा सम्पत्ति अटैच करने का 2019 में महानिरीक्षक मुद्रांक को दिया गया पत्र वित्त विभाग के द्वारा सिरोही जिला कलक्टर व उपपंजीयक कार्यालय को भी भेजा गया था, इसके बाद भी इतना बड़ा खेल खेला गया है।

15 माह में नगर परिषद की बिगाड़ी दशा

बैठक में लोढा ने कहा कि गत 15 माह में नगरपरिषद की दशा बिगाड कर रख दी है। सिरोही नगर परिषद में सिर्फ भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। जनता को जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र व राशन में सीडिंग के लिए दर-दर भटकना पड रहा है। सिर्फ बंदी का खेल चल रहा है। जनता समस्याओं के लिए भटक रही है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जो बजरी के लिए पैसा दे रहा है, उसका ट्रेक्टर चल रहा है। खुलेआम डोडा तस्करी हो रही है। हमारा युवा नशे में बर्बाद हो रहा है, लेकिन कोई बोलने वाला नहीं है। भाजपा के लोग इस राज में और ज्यादा दुखी है, लेकिन वो अपना दुख किए जाकर बताएं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि मन बना लो और आप जनता के सुख दुख में खडे रहो। सडक पर आए बिना कोई समस्या का समाधान नहीं होगा। कांग्रेस ने जब भी कोई भी जनहित की समस्या को लेकर धरना दिया हो तो लोगों के कार्य भी हुए हैं।

इन्होंने भी किया संबोधित

इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी एडवोकेट अश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीबों के साथ खड़ी रहने वाली पार्टी हैं। जो कार्यकर्ता निष्क्रिय रहेगा, उसे पार्टी का कोई दायित्व नहीं मिलेगा। जनता के सुख दुख में खड़ा रहना हमारा फर्ज हैं। बूथ को मजबूत करें व जनता की समस्याओं को लेकर आंदोलन करें। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आनंद जोशी व ब्लॉक अध्यक्ष रतन माली, कांग्रेस के कार्यकर्ता जेसाराम मेघवाल, कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष तेजाराम मेघवाल सहित अन्य ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जावाल मंडल अध्यक्ष शैतान सिंह रावना, कालंद्री मंडल अध्यक्ष प्रतापसिंह नून, बरलूट मंडल अध्यक्ष प्रतापराम मेघवाल, प्रकाश प्रजापति, ब्लॉक संगठन महामंत्री कल्पेश त्रिवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवलाल घांची, शंकर लाल राजपुरा, खीम सिंह राठौर, मोहन लाल सिरवी, ईश्वर पुरोहित, दीपाराम वाडेली, तेजाराम मेघवाल, नारायण लाल सुथार, पुनीत अग्रवाल, गोविंद भाटी, रतन लाल कुम्हार आदि मौजूद थे।