डीएसपी कर रहे मामले की जांच
एएसपी बृजेश सोनी ने बताया कि बालिका के परिजनाें ने दो आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें उक्त आरोपी धीरज प्रजापत फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी पिण्डवाड़ा जेठूसिंह करनोत कर रहे हैं। पुलिस उपाधीक्षक करनोत ने थानाधिकारी हमीर सिंह के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल कसनाराम प्रजापत, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, लोकेश मीना व अभय गुर्जर सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अलग-अलग टीमें बनाकर फरार आरोपी की तलाश में भेजी। टीमों ने तलाश करते हुए आरोपी को ढूंढ निकाला। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया।