
sirohi,sirohi,sirohi
रेवदर (सिरोही). उपखण्ड क्षेत्र की सेलवाड़ा ग्राम पंचायत के सेरवा गांव में सोमवार रात्रि बालिका रम्बा कुमारी (14) पुत्री मोतीराम कोली की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मंगलवार प्रात: मृत्यु की खबर फैलते ही चिकित्सा विभाग की टीम एवं रेवदर थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। चिकित्सा टीम ने थूक का सैम्पल जोधपुर मेडिकल कॉलेज भेजा है। चिकित्सा विभाग ने बालिका की मौत कोरोना के कारण होने की पुष्टि नहीं की है। मृतका का मेडिकल टीम ने पोस्टमार्टम नहीं किया और अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि बालिका की मौत संदिग्ध हालात में हुई है। सैम्पल जोधपुर मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बालिका की कोई ट्रैवलिंग हिस्ट्री भी नहीं है। वह बीमार भी नहीं थी। मौके पर सेलवाड़ा ग्राम पंचायत के उपसरपंच डूंगरसिंह देवड़ा, डॉ. जितेंद्र कुमार, लेब टेक्नीशियन हेमसिंह, एएनएम मंदीप कौर, कोर कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दीपेश दत्त जोशी, हैड कांस्टेबल उदाराम, कांस्टेबल कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।
Updated on:
05 May 2020 08:12 pm
Published on:
05 May 2020 08:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
