इधर, पुलिस ने विवाहिता को भगा ले जाने और उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मोरवड़ा निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि विवाहिता के आरोपी के साथ फरार होने के बाद उसके पति ने युवक के खिलाफ विवाहिता को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने विवाहिता को दस्तयाब किया। अब पुलिस मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।