8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 जून को माउंट आबू आएंगे राज्यपाल, संवरने लगा शहर, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला

राज्यपाल के दौरे से शहरवासियों को भी है कई उम्मीदें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 29 May 2023, 4:26 PM IST

1 जून को माउंट आबू आएंगे राज्यपाल, संवरने लगा शहर, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला

1 जून को माउंट आबू आएंगे राज्यपाल, संवरने लगा शहर, तैयारियों में जुटा प्रशासनिक अमला

Governor will come to Mount Abuमाउंट आबू . राज्यपाल कलराज मिश्र ग्रीष्मकालीन प्रवास पर 1 जून को माउंट आबू आएंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह से तैयारियों में जुटा हुआ है। सडक़ें संवरने लगी है। जगह-जगह रंग रोगन चल रहा है। झाडिय़ों की कटिंग हो रही है। तलेटी से लेकर गुरु शिखर तक फिजाएं बदली-बदली सी नजर आ रही है। यानी शहर को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। राजभवन में तैयारियों को लेकर अंतिम रूप दिया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी सहित कई अधिकारी इस अभियान में जुटे हुए हैं।

हालांकि राज्यपाल के माउंट आबू आने को लेकर अभी तक मिनट 2 मिनट कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन राजभवन जयपुर से 1 जून को माउंट आबू पहुंचने की सूचना सरकारी कार्यालयों को जरूर मिली है। ऐसे में अब हिल स्टेशन माउंट आबू पर राजभवन की गाडिय़ां दौडऩी शुरू हो चुकी है। इधर, राज्यपाल के यहां पहुंचने के बाद वह कितने दिन तक रहेंगे और कौन-कौन से पर्यटन पॉइंट पर जाएंगे, इसको लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति है। पिछले दिनों राज्यपाल ने माउंट आबू प्रवास के दौरान नक्की झील, सन सेट पॉइंट व देलवाड़ा सहित कई पर्यटन स्थलों का दौरा किया था। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी उसी को आधार मानते हुए उन स्थानों पर तैयारियों में जुट गए हैं।

दर्जनों स्थानों को संवारने में जुटे कर्मचारी

राज्यपाल के दौरे से पूर्व माउंट आबू में सडक़ों सहित कई स्थानों को संवारने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नगर पालिका, सावर्जनिक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, वन विभाग सहित दर्जनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी दिन-रात जुटे हुए हैं। नक्की लेक के चारों तरफ, एमके सर्किल, राज भवन रोड, सन सेट रोड, मुख्य सडक़ मार्ग व अम्बेडकर सर्किल के पास रंग रोगन के कार्य के साथ वन विभाग व पालिका द्वारा जगह जगह झाडिय़ों की कटिंग करवाई जा रही है। वहीं, देलवाड़ा बाईपास सहित शहर के बड़े बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य करवाना अभी बाकी है।

शहरवासी बोले राज्यपाल मुख्य बाजार का भी करें भ्रमण

शहर वासियों को अब उम्मीद जगी है कि माउंट आबू में जब भी राज्यपाल का दौरा होता है, तब शहर में विकास की बारी आ जाती है। पिछले वर्ष राज्यपाल का जब दौरा हुआ था, तब सडक़ें सुधरी थी। इसके बाद सीवरेज कार्य ने एक माह में खस्ताहाल कर दी थी। ऐसे में लगातार शहरवासी सडक़ों को संवारने को लेकर मांग कर रहे थे। आखिरकार अब राज्यपाल का दौरा बना और सडक़ें फिर से सुधर गई।

अब शहर वासी उम्मीद कर रहे हैं कि मुख्य बाजार सहित कई ऐसी सडक़ें जहां राज्यपाल अमूमन नहीं जाते। जिससे उन सडक़ों को नही संवारा गया है। ऐसे में शहरवासी राज्यपाल से उम्मीद कर रहे हैं कि वे मुख्य बाजार सहित कई कॉलोनियों का भी दौरा करें, जिससे वे हकीकत से रूबरू होंगे। इधर, शहर वासियों को यह भी उम्मीद है कि राज्यपाल के दौरे से पूर्व इन सडक़ों को भी सुधारा जाएगा। जहां लंबे समय से सडक़ों पर बड़े बड़े गड्ढे व नालों के ढक्कन खुले होने के कारण राहगीर व मवेशियों को खतरा बना रहता है।

इन्होंने बताया

पर्यटन के विकास को कैसे गति मिले, इसको लेकर राज्यपाल यहां अधिकारियों की बैठक लें तो काफी फायदा होगा। साथ ही लोग निर्माण को लेकर भी परेशान है, इसको लेकर भी राज्यपाल से उम्मीद है।

सुनील आचार्य, नेता प्रतिपक्ष नगरपालिका, माउंट आबू

राज्यपाल 1 जून को माउंट आबू आ रहे हैं। अभी मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन हमने सारी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कुछ छोटे मोटे कार्य चल रहे है, जिनको भी जल्द निपटा दिए जाएंगे।

संजीव संचेती , इंचार्ज, राज भवन, माउंट आबू