सिरोड़ी की घटना बहुत चिंताजनक है। सार्वजनिक स्थल पर सरेआम गुंडागर्दी देखने को मिल रही है, इससे लगता है कि बजरी माफियाओं में कानून का जरा भी डर नहीं है। वीडियो में दिख रहा है, और वहां से गुजर रहे लोगों ने भी आपबीती बताई है कि किस तरह से भागकर अपनी जान बचाई है। यह क्षेत्र बिलकुल शांतिप्रिय रहा है, इस प्रकार की गुंडागर्दी बिलकुल स्वीकार्य नहीं होगी। पुलिस प्रशासन को कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का भी दायित्व है कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त बजरी माफ़िया पर नकेल कसे।
जेताराम चौधरी, सरपंच, ग्राम पंचायत उड़वारिया