ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रताराम देवासी ने अस्पताल में उपचार के दौरान बताया कि रॉयल्टी की राशि वसूलने का विरोध करने के चलते रॉयल्टी ठेकेदार के आदमी पिछले लंबे समय से उन पर हमला करने का प्रयास कर रहे है। देवासी ने बताया कि विगत 27 जनवरी को जब वह अपने परिवार जनों के साथ कहीं जा रहा था, उस समय भी इन बदमाशों ने पीछा कर हमला करने की कोशिश की थी। बाद में रात को इसकी सूचना पुलिस निरीक्षक शिवगंज को फोन पर दी और दूसरे दिन थाने में रिपोर्ट भी दी थी। बावजूद इसके पुलिस ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि यदि पुलिस समय रहते इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करती तो आज यह घटना नहीं होती।