18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने अंबाजी मंदिर में किए दर्शन

-अंबाजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर चढ़ाई ध्वजा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 24 Jun 2020, 4:13 PM IST

VIDEO : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने अंबाजी मंदिर में किए दर्शन

VIDEO : गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने अंबाजी मंदिर में किए दर्शन

सिरोही/आबूरोड। गुजरात का सबसे बड़ा शक्तिपीठ अंबाजी गुजरात व देशभर में आस्था ओर भक्ति के नाम से जाना जाता है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी [ Gujarat Chief Minister Vijay Rupani ] अक्सर अंबाजी माताजी के दर्शन [ Ambaji Mataji Temple ] करने आते रहते है। आज भी वह सुबह अंबाजी मंदिर के दर्शन करने मुख्यमंत्री रूपानी ने अपनी धर्म पत्नी के साथ गर्भगृह में जाकर मातारानी की पूजा-अर्चना की। अंबाजी मंदिर के भट्टजी महाराज ने उन्हें पूजा सम्पन्न करवाई। यहां उन्होंने आरती ओर पूजा-अर्चना की। फिर अंबाजी मंदिर की गद्ददी में जाकर भट्टजी महाराज के आशीर्वाद लिया। बाद में मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई थी और यहां से गांधीनगर निकले थे।

लॉकडाउन के 3 महीने बाद कल गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर जाकर पहिंद विधि की थी। मंगलवार देर रात को अंबाजी आकर रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह अंबाजी मन्दिर के गर्भगृह में आकर मातारानी की पूजा आराधना की। उनके साथ में उनकी धर्मपत्नी अंजलि बेन भी साथ थी। आज से गांधीनगर प्रवास करने से पहले उन्होंने मां अम्बा की आराधना की थी। मुख्यमंत्री ने अंबा माता से समग्र विश्व को कोरोना से मुक्त करने की प्रार्थना की। इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा व व्यवस्था के लिए पुलिस उच्चाधिकारी व प्रशासन के आलाधिकारी ओर भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से की चर्चा
मुख्यमंत्री ने बताया कि भादरवी मेले का आयोजन होगा या नहीं यह अभी कहना मुश्किल है। समय आने पर स्थिति के मुताबिक जनता को अवगत करवाया जाएगा। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात में लॉकडाउन आगे बढाने के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल तो अनलॉक हो रहा है।