brahma kumari sansthan abu roadआबूरोड. गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने दो दिवसीय सिरोही दौरे के दौरान ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उनकी कुशलक्षेम पूछी। दादी ने राज्यपाल को राखी बांधकर व शॉल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जाना। इसके बाद राज्यपाल सोलर थर्मल पावर प्लांट देखने पहुंचे, जहां इसके बनने से लेकर बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को समझा। राज्यपाल आचार्य ने कहा कि आज हमें सौर ऊर्जा के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।