पिण्डवाड़ा. इंसीडेंट कमांडर रमेश शर्मा व सहायक इंसीडेंट कमांडर भूपेंद्र कुमार जोशी ने पिण्डवाड़ा तहसील के आमली, ठंडीबेरी, मालप, वरली, घरट, मोरस, अजारी ग्राम पंचायत के गांवों का दौरा किया। निगरानी समिति व ग्राम पंचायत ने मालप गांव के रास्तों को लकडिय़ां डालकर बंद किया। वही निगरानी समिति के दो सदस्यों को पारी अनुसार रजिस्टर बनाकर गांव में आने-जाने वाले प्रत्येक ग्रामीण का इंद्राज करने को कहा। सभी विद्यालयों में बने क्वारंटाइन सेंटर पर अध्यापक उपस्थित मिले। निगरानी समिति को 3 मई तक लॉक डाउन की गंभीरता से पालना करवाने के निर्देश दिए गए।