20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10 दिसम्बर से शुरू होंगी परीक्षाएं

अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10 दिसम्बर से शुरू होंगी परीक्षाएं

सिरोही. शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं आगामी 10 दिसम्बर से शुरू होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 15 Nov 2019, 7:37 PM IST

अद्र्धवार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, 10 दिसम्बर से शुरू होंगी परीक्षाएं

sirohi

सिरोही. शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं व 12वीं की अद्र्धवार्षिक परीक्षाएं आगामी 10 दिसम्बर से शुरू होगी। जो 23 दिसम्बर तक चलेगी। परीक्षा दो पारियों में होगी। प्रथम पारी सुबह 9.30 से 12.45 तक इसमें कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं होगी। वही दूसरी पारी दोपहर 1.30 से 4.45 बजे तक चलेगी इसमें कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं होंगी।
जिला समान परीक्षा व्यवस्था माध्यमिक के संयोजक लालाराम माली ने बताया कि परीक्षा का समय 3 घंटे 15 मिनट निर्धारित है। प्रायोगिक, मौखिक एवं व्यावसायिक विषयों की परीक्षाएं संस्था प्रधान विद्यालय स्तर पर आयोजित करेंगे। प्रश्न पत्रों का वितरण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनादरा में 5 दिसम्बर को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा।

एसोसिएशन कार्यक्रम
सिरोही.राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को इन्टरडिसीप्लेनरी एज्यूकेशनल एसोसिएशन कार्यक्रम कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनुपमा साहा और विधि महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार वर्मा की उपस्थिति में हुआ। डॉ. साहा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम नवाचारों की शृंखला में से एक है। यह कार्यक्रम प्रति माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को आयोजित होंगे। इससे संकाय सदस्यों द्वारा एक दूसरे के विषयों को समझने की एक नवीन दृष्टि का विकास होगा। कार्यक्रम समन्वयक अतुल भाटिया ने 'अंग्रेजी साहित्य का विकासÓ विषय पर सम्बोधित किया। डॉ. हेमलता मेहता ने 'कार्बन एवं रॉक डेटिंगÓ विषय पर जानकारी दी। कन्हैया लाल ने विषय राष्ट्रीय आय और आर्थिक कल्याण पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. कैलाश गहलोत ने किया।