लोगों में जबरदस्त उत्साह
पिछले साल प्रधानमंत्री की ओर से हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की गई थी। इसके शुरू करते ही लोगों में गजब का उत्साह नजर आया। लोगों ने डाक घरों और खादी की दुकानों से बड़ी संख्या में तिरंगे खरीदे। बहुत से लोगों ने स्वयं खरीदकर लोगों को भी वितरित किए, जिससे स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा नजर आया। इस बार भी योजना को लेकर लोगों में खासकर युवाओं में उत्साह है।