जावाल क्षेत्र की कृष्णावती नदी में तेज वेग से आया पानी, कई मोहल्ले जलमग्न, घरों में घुसा पानी
जावाल. कस्बा सहित आसपास के गांवों में बुधवार को अलसुबह से ही झमाझम बारिश का दौर जारी रहने से नदी-नाले उफान पर रहे। तेज बारिश से कस्बे के कई मोहल्ले जलमग्न हो गए। जावाल की मेघवाल बस्ती के कई घरों में बरसाती नाले का पानी घुस गया। जिससे मोहल्ले की कई गलियां तालाब में तब्दील हो गई। इससे जनजीवन प्रभावित हो गया। इधर, कृष्णावती नदी में तेज वेग से पानी आने से लोगों का आवागमन बाधित रहा। नदी में पानी देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।