8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट आबू में मूसलाधार बारिश, झरनों को देखकर पर्यटकों ने खोई सुध-बुध

पर्यटन स्थल माउंट आबू में झमाझम बारिश का दौर जारी है। यहां रविवार रात को भी मूसलाधार बारिश हुई, जिससे आबूरोड-माउंट आबू मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सडक़ मार्ग के किनारे बहते झरने देश-विदेशों से आए सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 18 Jul 2023, 1:03 PM IST

patrika_news_1_.jpg

,,,,

सिरोही/माउंट आबू/पत्रिका। पर्यटन स्थल माउंट आबू में झमाझम बारिश का दौर जारी है। यहां रविवार रात को भी मूसलाधार बारिश हुई, जिससे आबूरोड-माउंट आबू मार्ग से लेकर गुरुशिखर तक सडक़ मार्ग के किनारे बहते झरने देश-विदेशों से आए सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। देर रात को शुरू हुई बारिश रुकरुक कर अलसुबह तक होती रही। सोमवार सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटे में माउंट आबू में 130 एमएम यानी 5.2 इंच बारिश हुई।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग का Yellow Alert, कई जिलों में होगी झमाझम बारिश

इस सीजन में माउंट में अब तक कुल 1523 एमएम बारिश हो चुकी है। बारिश के चलते मौसम में भी ठंडक रही। यहां का अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। नक्की झील के दक्षिणी तट स्थित दोनों दरवाजों से निरंतर तीव्र वेग से चल रही चादर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। सडक़ के दोनों ओर जगह-जगह पहाडियों से बहते झरनों को निहारने का पर्यटकों ने आनंद लिया।

यह भी पढ़ें : मानसून का तांडव, अगले 3 घंटे में जोरदार बारिश, मौसम विभाग का 16 जिलों में ALERT

नदी-नाले रहे उफान पर
मूसलाधार बारिश होने से क्षेत्र के नदी, नाले उफान पर रहे। अपर कोदरा, लोअर कोदरा बांध व नक्की झील सहित क्षेत्र के सभी जलाशयों व एनिकटों में चादर चल रही है। गहरी धुंध ने अलसुबह से ही समूचे माउंट आबू को अपने आंचल में समेटे रखा। जिससे यहां सैर-सपाटे को आए सैलानियों को वाहनों की लाइटें जलाने के बावजूद वाहन चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सवेरे पर्यटकों ने मौसम की ठंडक के बीच सड़कों व बाजारों में चलहकदमी कर भ्रमण का आनंद लिया।