सिरोही. इस बार विधानसभा आम चुनाव-2023 में नवाचार करते हुए पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांगजन को होम वोङ्क्षटग की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अंतर्गत जिले की तीनों विधानसभा सिरोही, रेवदर व पिण्डवाड़ा-आबू में प्रथम चरण का मतदान गुरुवार से शुरू हुआ। होम वोङ्क्षटग के तहत गठित मतदान दलों ने बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर वोट डलवाया। बुजुर्ग व दिव्यांगजनों ने घर बैठे ही उत्साह से मतदान किया। सिरोही की तीनों विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष की आयु पार 270 मतदाता है। वहीं 96 दिव्यांग मतदाता है। इसके लिए लिए 19 टीमें लगाई है। सिरोही की तीनों विधानसभा में कुल 366 मतदाताओं को होम वोङ्क्षटग की सुविधा प्रदान की है।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस बार नवाचार के तौर पर 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक के दिव्यांग, कोविड 19 संदिग्ध श्रेणी के मतदाताओं को होम वोङ्क्षटग की सुविधा प्रदान की है। जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से पात्र मतदाताओं के फॉर्म 12 डी भरवाए गए। प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन सेक्टर मजिस्ट्रेट से करवाकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को होम वोङ्क्षटग कराई गई।