Ignoring the transport department, overloaded vehicles gallopingसिरोही जिले में ओवरलोड वाहनों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। परिवहन विभाग की अनदेखी से मंडार इलाके में ओवरलोड वाहन सरपट दौड़ते नजर आते हैं। सात माह पूर्व परिवहन कर संग्रहण केन्द्रों के हटने के बाद जिला मुख्यालय से अलग-अलग चयनित स्थान शिवगंज तथा कारोटी टोल के पास उडऩ दस्तों की ओर से ओवरलोड, टैक्स व वाहनों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन मंडार गुजरात की अंतरराज्य सीमा पर स्थित केन्द्र के बंद होने के बाद से विभाग को लाखों का राजस्व नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।