पहला चुनाव, जिम्मेदारी बड़ी...
विकास अधिकारी हेमलता विश्नोई - डाक मतपत्र और भण्डार की जिम्मेदारी
सिरोही में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हेमलता विश्नोई का बतौर अधिकारी यह पहला चुनाव है। उनको डाक मतपत्र और भण्डार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें डाक मतपत्र की जिम्मेदारी सिरोही विधानसभा क्षेत्र की और भण्डार की जिम्मेदारी संपूर्ण जिले की है। बीडीओ हेमलता विश्नोई का कहना है कि बतौर अधिकारी पहला चुनाव है और नई जिम्मेदारी मिली है, अच्छा लगा। बीडीओ विश्नोई अगस्त 2022 से सितम्बर माह तक शिवगंज में विकास अधिकारी पद पर रही है। इसके बाद ये यहां सिरोही में कार्यरत है और अब चुनाव की नई जिम्मेदारी मिली है, उसे बखूबी संभाल रही है।