17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिन में चमकते पुलों पर रात को अंधेरा

किंवरली ओवरब्रिज व किंवरली रेलवे ओवर ब्रिज के पुलों की एनएचएआई की ओर से सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं किए जाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। रोड लाइट नहीं होने से गुजरात से मांउट जाने वाले सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Vivek Varma

•

Updated: 14 Dec 2016, 9:01 AM IST

In the dark at night on the day brightly bridges

In the dark at night on the day brightly bridges

शहर से गुजर रही फोरलेन दिन में चमचमाती नजर आती है, लेकिन रात को अंधेरा पसरा रहता है। इसके कारण रात को यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बात कर रहे हैं किंवरली ओवरब्रिज व किंवरली रेलवे ओवर ब्रिज के पुलों की एनएचएआई की ओर से सड़क पर रोशनी की व्यवस्था नहीं किए जाने से वाहन चालकों को परेशानी होती है। रोड लाइट नहीं होने से गुजरात से मांउट जाने वाले सैलानियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात को अंधेरा रहने के कारण फोरलेन से माउंट की ओर जाने वाली अप्रोच मार्ग भी दिखाई नहीं देती हैं। शहरों में रोडलाइट डिवाइडर पर ही लगी होती हैं। नियमों की बात माने तो प्रत्येक ओवरब्रिज पर रोशनी की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए ताकि यहां से आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में उठाया था मामला
कुछ माह पूर्व जिला कलक्टर की अध्यक्षता में ओर गांव में हुई रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों ने दोनो बड़े पुलों व इसके दोनों ओर की सड़कों पर रोशनी व्यवस्था करवाने की मांग रखी थी। कलक्टर ने निर्माणकर्ता कम्पनी व एनएचएआई के अधिकारियों से भी रोशनी व्यवस्था की मांग की थी। जिला कलक्टर ने तहसीलदार से भी लिखित में मांग करने के लिए कहा था। जिस पर तहसीलदार ने दो बार एसएसआई को लिखित व मौखिक कहने के बाद भी आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।
सहायता बोर्ड अटा झाडिय़ों में
किंवरली फोरलेन के ओवर ब्रिज के पास दुर्घटना सहायता बोर्ड लगाया गया है, लेकिन बोर्ड पूरा बबूल की झाडिय़ों की आगोश में आ जाने से लोग दुर्घटना के दौरान फोरलेन की सहायता वाहन सम्पर्क नहीं कर सकते हैं। जिम्मेदारों की ओर से समय-समय पर फोरलेन की देखरेख नहीं करने के कारण अन्य जगहों पर भी चेतावनी व सहायता के लिए लगाए गए बोर्ड झाडिय़ों में अटे पड़े हुए हैं।
आए दिन होती हैं दुर्घटनाएं
एनएचएआई की ओर से दोनो ओवर ब्रिज पर रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से कई बार दुर्घटनाएं भी हुई है, लेकिन फिर भी इस ओर किसी का भी ध्यान नहीं जा रहा है। यहीं नहीं दोनो पुलों के नीचे से अण्डरब्रिज में भी अंधेरा छाया रहता है। जिसके कारण ओर तथा किंवरली के ग्रामीणों को आने में जाने में डर सताता रहता है। अंधेरे के कारण रात को लोगों को लूट तथा चोरी जैसी वारदात होने से इनकार नहीं किया जा सकता।
इनका कहना...
हमने पहले ही-दो तीन बार एनएचएआई को इस समस्या के बारे में लिखकर लाईटे लगवाने की बात कही थी। रात्रि चौपाल में ग्रामाीणों ने भी यह मांग रखी थी। उधर, एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि हमने मांग को उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। अब स्वीकृत होने पर यहां रोड लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
- मनसुखराम डामोर, तहसीलदार, आबूरोड।