इनके यहां से इतना जेवरात ले गए
बताया जाता है कि गांव के जब्बरसिंह पुत्र हरीसिंह जो राजस्थान रोडवेज में परिचालक पद से सेवानिवृत हुए हैं। इनके घर से 17 तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवर और 60 हजार रुपए उड़ा ले गए। सिरोही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हैड कांस्टेबल मोहब्बत सिंह पुत्र बचन सिंह देवड़ा के घर से आधा किलो चांदी चुराई गई। चंदनसिंह पुत्र हीरसिंह के घर से 12 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर समेत अन्य सामग्री चुरा ले गए। बर चौकी में तैनात एसआई बाबूसिंह पुत्र केसरसिंह के घर के अंदर उतरे, कपाट वगैरह टटोले, लेकिन पड़ोसी सवाईसिंह के चिल्लाने और टॉर्च की रोशनी डालने से सभी वहां से भाग निकले। सभी मकानों से कितना सामान गायब हुआ है, इसकी पूरी डिटेल फिलहाल नहीं मिल पाई है।