सिरोही में 4 और गुजरात में 11 रेलवे स्टेशन होंगे
प्रोजेक्ट में जिले में चार रेलवे स्टेशन व गुजरात में 11 रेलवे स्टेशन होंगे। रेलवे लाइन पर 54 बड़े पुल, 151 छोटे पुल 8 रोड ओवरब्रिज, 54 रोड अंडरब्रिज व 11 सुरंग बनाई जाएगी। वर्ष 2026-27 में परियोजना का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। परियोजना से 40 लाख मानव दिवस रोजगार का सृजन होगा।