इससे पहले महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य नरेश मीणा व सहायक आचार्य डॉ. अनुपमा उज्ज्वल ने टीम के संयोजक सुनील आसोपा, प्रोफेसर विधि संकाय जे एनयू जोधपुर व टीम के सदस्य डॉ. मुकेश शर्मा प्रोफेसर एवं समन्वयक राजस्थान उच्च शिक्षा विभाग जयपुर का स्वागत भी किया। टीम ने नव निर्मित भवन का अवलोकन किया। उन्होंने सभी 30 कमरों, मूट कोर्ट व उसमें उपलब्ध सुविधाओं, फर्नीचर, स्टाफ, पुस्तकालय व कम्प्यूटर लैब का निरीक्षण किया।