जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कबड्डी, वॉलीबाल, हॉकी, टेनिस बॉल क्रिकेट, शूटिंग वॉलीबाल तथा खो-खो की प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन व संचालन के लिए मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से सम्पूर्ण प्रदेश के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। खेल आयोजन के दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से आम जनता को अवगत कराने एवं होर्डिंग्स एवं बैनर के जरिए प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। स्थानीय कलाकारों व प्रतिभागियों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने के साथ आयोजन को उत्सव की तरह मनाने के निर्देश दिए।