दिन भर खिली धूप, शाम को रिमझिम
सिरोही. शहर सहित जिले के कई हिस्सों में शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। शाम को बादल छाए और करीब एक घंटे तक तेज हवा संग बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी व उमस से निजात मिली तो तापमान में भी गिरावट आ गई। शनिवार शाम करीब 5.15 बजे आसमान में काले बादल छाए, इस दौरान तेज हवा बहने लगी। इसके बाद मेघ गर्जन के साथ झूमकर बादल बरसे।