राजकीय चिकित्सालय के जनाना परिसर में पेड़ के नीचे परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बालिका शिशु के मिलने की सूचना पर जिला बाल संरक्षण इकाई से सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार पुरोहित, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रतन बाफना, सदस्य प्रताप सिंह नून, सदस्य राजकीय चिकित्सालय सिरोही विशेषज्ञ, दत्तक ग्रहण एजेन्सी अधीक्षक भंवर सिंह परमार व सामाजिक कार्यकर्ता जितेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और नवजात के बारे में जानकारी ली। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश बोराना ने बताया गया कि नवजात की वर्तमान में स्थिति सामान्य है तथा बच्ची का जन्म कुछ घण्टों पहले का ही है। जिस पर इस बात की सूचना कोतवाली में भी दी गई है। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष व सदस्यों ने नवजात को देखकर चिकित्सकों को उपचार के निर्देश दिए।