कैलाश नगर थाना प्रभारी घीसुलाल ने बताया की कैलाश नगर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी की सगाई जालोर के सियाणा निवासी एक युवक के साथ तय की गई थी। सगाई के समय तय किया था कि जब बेटी बालिग होगी, तभी उसकी शादी करेंगे। इस दौरान उन्होंने एक लाख पांच हजार रुपए उन्हें दिए थे, ताकि वह बेटी की शादी कर सके, लेकिन युवक शादी से पहले ही नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया।