8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन में ही बदले एसपी, अब अनिल कुमार होंगे सिरोही के नए एसपी, सिरोही सीएमएचओ एपीओ

दो दिन बाद ही एसपी वंदिता राणा को कोटपूतली लगाया, उनके स्थान पर भिवाड़ी एसपी को सौंपी सिरोही की कमान जिले में विभिन्न विभागों में बड़ा फेरबदल, 13 इंस्पेक्टर व 11 सब इंस्पेक्टर के भी तबादले
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Satya Prakash Sharma

•

Updated: 24 Feb 2024, 10:28 PM IST

दो दिन में ही बदले एसपी, अब अनिल कुमार होंगे सिरोही के नए एसपी, सिरोही सीएमएचओ एपीओ

दो दिन में ही बदले एसपी, अब अनिल कुमार होंगे सिरोही के नए एसपी, सिरोही सीएमएचओ एपीओ

प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इनमें सिरोही जिले में भी पुलिस, चिकित्सा, वन विभाग, पंचायतीराज, पशुपालन विभाग सहित कई विभागों में बम्पर तबादले किए हैं। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। सिरोही जिले में दो दिन पहले नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा का फिर से तबादला कर कोटपूतली लगा दिया है।

उनके स्थान पर भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार को सिरोही जिले की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा जिले में 13 इंस्पेक्टर व 11 सब इंस्पेक्टर के भी तबादले किए गए हैं। सिरोही सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार को एपीओ कर दिया गया और सिरोही में रिक्त चल रहे पद पर पीआरओ भी नियुक्त कर दिया गया। इसके अलावा भी विभिन्न विभागों के दर्जनों अधिकारियों व कार्मिकों के तबादले किए गए हैं।

गुरुवार रात को जारी की गई तबादला सूची में एसपी वंदिता राणा के स्थान पर भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार को सिरोही लगाया है। दो दिन पहले ही वंदिता राणा को यहां एसपी लगाया था।

वहीं सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सिरोही के सेवानिवृत होने के बाद से रिक्त चल रहे पद पर जैसलमेर पीआरओ धीरज दवे को लगाया है।

सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार एपीओ, जोधपुर से डॉ. नारायण गौड़ को लगाया

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में हुए फेरबदल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. राजेश कुमार को एपीओ कर उनके स्थान पर प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी महात्मा गांधी चिकित्सालय जोधपुर से डॉ. नारायण गौड को सिरोही लगाया है। वहीं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेवदर रितेश सांखला का जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही के पद पर स्थानान्तरण किया है।

पुलिस विभाग -13 इंस्पेक्टर व 11 सब इंस्पेक्टर बदले

जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही वंदिता राणा ने सिरोही में ज्वॉइन करने के बाद आदेश जारी कर जिले में 13 इंस्पेक्टर व 11 सब इंस्पेक्टर बदल दिए। जिसमें पुलिस लाइन सिरोही से लक्ष्मण सिंह को थानाधिकारी पुलिस थाना सिरोही, पुलिस लाइन सिरोही से बाबूलाल को थानाधिकारी शिवगंज, पुलिस लाइन से हमीर सिंह को थानाधिकारी पिण्डवाडा, पुलिस लाइन सिरोही से लता बेगड को थानाधिकारी साईबर थाना सिरोही, थानाधिकारी पुलिस थाना अनादरा बंशीलाल साद को थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर, थानाधिकारी पुलिस थाना रेवदर कपूराराम को थानाधिकारी आबूरोड सदर, थानाधिकारी पिण्डवाडा सीताराम को थानाधिकारी आबूरोड,

थानाधिकारी सिरोही सदर सहदेव चौधरी को थानाधिकारी रेवदर, थानाधिकारी सिरोही हंसाराम को थानाधिकारी पुलिस थाना पालडी, थानाधिकारी आबूरोड सदर हरचंदराम को थानाधिकारी स्वरूपगंज, थानाधिकारी आबूपर्वत किशोर सिंह को अपराध सहायक कार्यालय, अपराध सहायक कार्यालय से प्रवीण कुमार को थानाधिकारी पुलिस थाना कालन्द्री तथा थानाधिकारी शिवगंज अचलदान को थानाधिकारी आबूपर्वत लगाया है।

इसके अलावा थानाधिकारी कालन्द्री टीकाराम को थानाधिकारी बरलूट, पुलिस लाइन से मनीष सोनी को पुलिस थाना सिरोही सदर, पुलिस लाइन से रविन्द्रपाल सिंह को थानाधिकारी मंडार, अस्पताल चौकी सिरोही से पूराराम को पुलिस चौकी मावल आबूरोड, पुलिस लाइन सिरोही से पन्नालाल को पुलिस चौकी मोरस पिण्डवाडा, थानाधिकारी स्वरूपगंज कमलसिंह को थानाधिकारी अनादरा, पुलिस लाइन सिरोही से जितेन्द्र सिंह को थानाधिकारी रोहिडा, थानाधिकारी रोहिडा शब्बीर मो. को पुलिस लाइन सिरोही, पुलिस थाना रीको आबूरोड से कानाराम को थानाधिकारी कैलाशनगर, एससी एसटी सैल कार्यालय से भंवरलाल को अस्पताल चौकी सिरोही तथा पुलिस चौकी मोरस गोकुलराम को पुलिस थाना आबूरोड सदर में लगाया है।

वन विभाग
राजस्थान वन सेवा में कार्यरत अधिकारियों के फेरबदल के बाद सिरोही जिले के उप वन संरक्षक, परियोजना आबूरोड उदराराम को उप वन संरक्षक एवं प्रावैधिक सहायक अति. प्रधान मुख्य वन संरक्षक जयपुर लगाया है। इनके स्थान पर उप वन संरक्षक आयोजना केम्पा फण्ड, कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक राजस्थान जयपुर अभिषेक शर्मा को तथा उप वन संरक्षक वन्य जीव माउंट आबू विजयपाल सिंह को उप वन संरक्षक विलेज रिलोकेशन करौली लगाया है। इनके स्थान पर उप वन संरक्षक आयोजना कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक राज. जयपुर से नन्दलाल प्रजापत को लगाया है।