latest weather update ??िरोही. प्रदेश के कई जिलों में पिछले तीन -चार दिन बारिश का दौर रहने के बाद बारिश की गतिविधियों में अब दो दिन कमी रहेगी। आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन प्रदेश में कुछ जगहों पर ही हल्की व मध्यम दर्जे की बरसात होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अनुसार 1 अगस्त से एक नया परिसंचरण तंत्र बनेगा। इससे उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर संभाग के जिलों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। वहीं 2 अगस्त को भरतपुर, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश हो सकती है।
मानसून ट्रफ अब गंगानगर, रोहतक, लखनऊ, गया, रांची, दीघा से होकर गुजर रही है। चक्रवाती परिसंचरण पंजाब और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर आ गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ भी देखा जा रहा है।