24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / सिरोही: हाईवे से 500 मीटर ओर अंदर खिसकेंगी शराब की दुकानें, प्रक्रिया जल्द शुरू

सिरोही: हाईवे से 500 मीटर ओर अंदर खिसकेंगी शराब की दुकानें, प्रक्रिया जल्द शुरू

पहले हाईकोर्ट के आदेश पर सड़क सीमा से 150 मीटर अंदर किया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Rajendra Singh Denok

•

Updated: 16 Dec 2016, 10:43 AM IST

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिले की करीब ढाई दर्जन दुकानों पर गाज गिरेगी। हालांकि विभाग को इससे अनुमानित तौर पर 25 से 30 करोड़ नुकसान भी वहन करना पड़ेगा, लेकिन यह फायदेमंद रहेगा कि सड़क दुर्घटनाओं में और कमी आ सकेगी। इस आदेश के बाद विभागीय कवायद भी शुरू हो चुकी है। हाईवे की तय जद में आने वाली दुकानों को हटाने और नई जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया भी जल्द ही अमल में लाई जाएगी। आदेश के मुताबिक फिलवक्त यथास्थिति ही रहेगी, लेकिन नए लाइसेंस जारी होते समय इसकी पालना जरूरी होगी। मोटे तौर पर एक अप्रेल से सभी दुकानें इस आदेश के दायरे संचालित होंगी। कुछ समय पहले हाईकोर्ट के आदेश पर हाईवे किनारे संचालित दुकानों को 150 मीटर दूर खिसकाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने यह दूरी 500 मीटर तक बढ़ाई है।

नशे में वाहन चलाने पर अंकुश

गुजरात में शराबबंदी के कारण बॉर्डर के इलाकों में अच्छी-खासी बिक्री होती है। हाईवे से आवाजाही करते हुए शौकीन दुकानों से खरीद शराब गटकते हैं। लिहाजा हाईवे की दुकानों पर अच्छी कमाई मानी जाती है, लेकिन इस आदेश के बाद असर पड़ेगा। राह चलते शराब नहीं मिलने से नशे की हालत में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर भी काफी हद तक अंकुश लग सकेगा।

इसलिए होते हैं हादसे
सिरोही जिला मुख्यालय पर ही गोयली चौराहा व बाहरीघाटा मार्ग पर अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं। शिवगंज, पिण्डवाड़ा, आबूरोड समेत अन्य जगहों पर भी
यही स्थिति है। हाईवे से सटी होने के कारण वाहन चालकों की भी यहां हर समय भीड़ रहती है। शराब खरीदने के चक्कर में कई बार वाहन हाईवे पर ही खड़े हो जाते हैं। ऐसे में रात में अचानक वाहन नहीं दिखने पर दुर्घटनाएं हांती हैं। साथ ही, भीड़भाड़ के कारण इन जगहों पर हर समय हादसे का अंदेशा बना रहता है।

फैक्ट फाइल
देसी शराब के समूह - 140
अंग्रेजी शराब की दुकानें- 23
कुल राजस्व लक्ष्य- 192 करोड़
दुकानें खिसकेगी- 30 (अनुमानित)
राजस्व टूटेगा- 25 से 30 करोड़ (अनुमानित)

इनका कहना है...

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार एक अप्रेल से दुकानों को नई लोकेशन में चलाना पड़ेगा। आदेशों की पालना में यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेंगे।
मोहनराम पूनिया, जिला आबकारी अधिकारी, सिरोही