
पेट्रोल पम्पों पर हुई पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी, ग्राहकों को कम ईंधन मिलने से हो रही परेशानी
आबूरोड. प्रदेश में कई पेट्रोल पम्पों पर सामने आ रही पेट्रोल-डीजल की कमी का असर जिले में भी देखने को मिल रहा है। कुछ तेल कम्पनियों के पेट्रोल पम्प पर आगे से हो रही कम आपूर्ति के चलते ग्राहकों को भी मांग से पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। इंडियन ऑयल के अलावा कुछ अन्य तेल कम्पनियों के पेट्रोल पम्पों पर यह समस्या देखने को मिल रही है। आकराभट्टा स्थित पेट्रोल पम्प पर एक वाहनचालक के पहुंचने पर कार्मिक ने आगे से कम आपूर्ति होने का हवाला देते हुए सीमित मात्रा में ही पेट्रोल भरने की बात कही। तहसील क्षेत्र के कुछ अन्य पेट्रोल पम्प के भी यहीं हाल है। तहसील क्षेत्र में विभिन्न तेल कम्पनियों के करीब एक दर्जन पेट्रोप पम्प है। वहीं जिले में 118 पेट्रोल पम्प हैं। मामले को लेकर सिरोही पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन संदीप जायसवाल ने बताया कि डिमांड के मुताबिक कुछ तेल कम्पनियों के पेट्रोप पम्पों को कम आपूर्ति होने से यह दिक्कत आ रही है। एसोसिएशन की ओर से इस पर आवश्यक कदम उठाने के लिए मंत्रालय व सरकार से मांग की जाएगी।
पेट्रोल पम्पों पर हुई पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति में कमी, ग्राहकों को कम ईंधन मिलने से हो रही परेशानी
आबूरोड. विधायक जगसीराम कोली ने पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व पार्षदों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में चल रहे सीवरेज कार्य का निरीक्षण किया। विधायक कोली ने केसरगंज में चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर एलएंडटी के अधिकारियों से जानकारी ली। कर्मचारियों को वार्ड में पानी की पाइपलाइनों को दुरुस्त कर पेयजल समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। वार्डों में क्षतिग्रस्त सडकों की मरम्मत कर आमजन को आवाजाही में राहत प्रदान करने व मानसून को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अधूरे कार्यों को पूरा करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पालिका उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पार्षद इमामुद्दीन मोयल, रमेश वैष्णव, आकाश माली व दुर्गेश राव मौजूद थे।
Published on:
17 Jun 2022 11:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
