18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन लिए चढ़ावे
less than 1 minute read
Google source verification
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया

सिरोही. पर्यूषण पर्व के पांचवें दिन शहर के जैन हीर सुरी उपाश्रय (वीसी) मेंं आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय जयचंद्र सुरीश्वर के सान्निध्य में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। पांचवें दिन का मुख्य चढ़ावा पालना घर ले जाने का लाभ अरिहंत मेडिकल के धनराज जवेरचंद परिवार ने लिया। माता लक्ष्मी का चढ़ावा जयंतीलाल अजयराज कोठारी परिवार ने लिया। महावीर स्वामी के जन्म के समय माता त्रिशला के देखे हुए समस्त सपनों के भी चढ़ावे हुए। जिसमें जैन संघ के समस्त श्रावक श्राविकाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। चढ़ावे लेने वालों का बहुमान बलवीरचंद खुशालचंद मरडिया परिवार ने किया। मास क्षमण तपस्वी का बहुमान जैन संघ ट्रस्ट द्वारा किया गया। कार्यक्र्रम के पश्चात समस्त जैन संघ के लिए स्वामी वात्सल्य की भी व्यवस्था डॉ. हरीश अमरचंद बाफना परिवार की ओर से की गई। जैन वीसी में हुए कार्यक्रमों का संचालन अश्विन शाह ने किया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग