17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महावीरसिंह देवड़ा बने राजस्थान पटवार संघ सिरोही के जिलाध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

सिरोही. राजस्थान पटवार संघ सिरोही के चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्रांति भवन में हुए। सर्वसहमति से महावीरसिंह देवड़ा (तरूंगी) को निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 3 Jan 2021, 7:09 PM IST

महावीरसिंह देवड़ा बने राजस्थान पटवार संघ सिरोही के जिलाध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

sirohi

देवड़ा बने राजस्थान पटवार संघ सिरोही के जिलाध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

सिरोही.राजस्थान पटवार संघ सिरोही के चुनाव रविवार को जिला मुख्यालय स्थित विश्रांति भवन में हुए।
सर्वसहमति से महावीरसिंह देवड़ा (तरूंगी) को निर्विरोध जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। अशोक कुमार बिश्नोई को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भंवरलाल बिश्नोई को उपाध्यक्ष, रणवीरसिंह चौधरी को महामंत्री, मदनसिंह मीणा को संयुक्त मंत्री, सुशील मीणा को संगठन मंत्री, अशोक कुमार माली को कोषाध्यक्ष, अकाराम, हिम्मतसिंह, थानाराम, नेहा, लालाराम को क्षेत्रीय मंत्री व सलाहकार नियुक्त किया गया। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित की गई।
चुनाव अधिकारी जगदीश रावल, संजय टेलर, जोगाराम व मांगीलाल के दिशा-निर्देश में निर्वाचन प्रक्रिया हुई। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
महामंत्री रणवीर चौधरी ने बताया कि अकाराम बंजारा, छगनपुरी गोस्वामी, जेठूसिंह बारहठ, छैलसिंह देवड़ा, प्रियव्रत चारण, प्रभुराम, शंकरलाल प्रजापत, श्रवण मेघवाल, रामाचंद सोनी, भैराराम देवासी, संदीपसिंह देवड़ा, महेन्द्र पटेल, नरपतसिंह, गोविन्दसिंह, लालाराम आदि मौजूद थे।