20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / मनोहरसिंह उदावत पांचवीं बार बने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के निर्विरोध अध्यक्ष

मनोहरसिंह उदावत पांचवीं बार बने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के निर्विरोध अध्यक्ष

सिरोही. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव रविवार को रामझरोखा मैदान स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 22 Dec 2019, 8:40 PM IST

मनोहरसिंह उदावत पांचवीं बार बने राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के निर्विरोध अध्यक्ष

sirohi

सिरोही. राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव रविवार को रामझरोखा मैदान स्थित आदर्श विद्या मंदिर में हुए। चुनाव अधिकारी अम्बिका प्रसाद, पर्यवेक्षक प्रदीपसिंह गोहिल, संरक्षक मण्डल से मनमोहन शर्मा, छगनलाल माली का सान्निध्य रहा।
चुनाव में अणगौर स्कूल के संस्था प्रधान मनोहरसिंह उदावत पांचवीं बार निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। शैतानसिंह राठौड़ सभाध्यक्ष, भूरसिंह मीणा, भगवानसिंह महावर उप सभाध्यक्ष, डूंगरसिंह देवड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनाराम कोली उपाध्यक्ष, सुनीता जोनवाल उपाध्यक्ष महिला, महेन्द्रसिंह देवड़ा उपाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा, ओम प्रकाश जोशी उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षा, अर्जुनसिंह उपाध्यक्ष संस्कृत शिक्षा, कानाराम प्रजापति मंत्री, नथाराम परमार अतिरिक्त जिला मंत्री, नारायणलाल पुरोहित सचिव माध्यमिक, विक्रमसिंह प्राथमिक, आलोक गौड़ संस्कृत, पूर्णिमा पटनी महिला मंत्री, विजय प्रकाश गौतम निर्विरोध कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं शंकरलाल कुम्हार, अर्जुनसिंह देवड़ा, अरविन्द कुमार परमार, विनोद कुमार, विक्रमसिंह, देवाराम चौधरी, ओटसिंह देवड़ा को सदस्य नियुक्त किया गया।

छात्राओं ने जाना फिलॉसोफी ऑफ जॉय
सिरोही. राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन रविवार को कृषि विभाग आत्मा परियोजना के निदेशक डॉ. प्रकाश कुमार गुप्ता ने छात्राओं को फिलॉसोफी ऑफ जॉय की जानकारी देते हुए जीवन में खुश रहने के फायदे बताए। उन्होंने महात्मा गांधी के दर्शन से अवगत करवाया। छात्राओं ने काव्य पाठ किया। प्रतियोगिता में नेहल गोयल, रूपाली सोलंकी तथा मनीषा माली क्रमश: पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहीं। द्वितीय सत्र में इंडियन मार्शल आर्ट एकेडमी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। कार्यक्रम प्रभारी राजकुमारी, सहायक आचार्य डॉ. रेणु, विमल कुमार यादव, मनीभुषण मीणा एवं प्रिया मीणा मौजूद रहे।