जिला संघर्ष समिति का गठन
बैठक में बीएलओ शिक्षक संघर्ष समिति की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें गरुदीन वर्मा को संयोजक, गोपालसिंह राव व उदयसिंह देवड़ा को संरक्षक, इन्द्रजीत पुरोहित को महामंत्री, नरेन्द्र कुमार रांगी को जिलाध्यक्ष, रामसिंह चौहान को उपाध्यक्ष, रमेश मीणा को सभाध्यक्ष, प्रमोद चौहान को उप सभाध्यक्ष, मनोज शर्मा पिण्डवाड़ा, जिग्नेश त्रिवेदी रेवदर, राधेश्याम गर्ग आबूरोड, बलवीरसिंह सिरोही, राजेश कुमार शिवगंज को प्रतिनिधि बनाया गया। इस दौरान भावाराम, चुंगाराम, डायालाल, रामसिंह चौहान, गोवर्धन मीणा, नवाराम, नारायणलाल पुरोहित, महेन्द्रसिंह, जयकिशन रावल, मीठालाल आदि मौजूद थे।