29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / सिरोही तहसील के सरपचों की बैठक : ‘ग्राम पंचायतों में पड़े लाखों रुपए का विकास में करें उपयोगÓ

सिरोही तहसील के सरपचों की बैठक : ‘ग्राम पंचायतों में पड़े लाखों रुपए का विकास में करें उपयोगÓ

सिरोही तहसील के सरपचों की बैठक :
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 3 May 2020, 8:54 PM IST

सिरोही तहसील के सरपचों की बैठक : 'ग्राम पंचायतों में पड़े लाखों रुपए का विकास में करें उपयोगÓ

sirohi

भरत कुमार प्रजापत....

सिरोही. विधायक संयम लोढ़ा ने सरपंचों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायतों में विभिन्न मद में पड़े लाखों रुपए का विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान में उपयोग करवाएं। उन्होंने कहा कि रामपुरा में 38 लाख, सिंदरथ में 45 लाख, नवारा में 45 लाख, बरलूट में 35 लाख, पाड़ीव में 35 लाख, जावाल में 44 लाख रुपए अनुपयोगी पड़े हैं। लोढ़ा रविवार को डीआरडीए सभागार में सिरोही तहसील के सरपचों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मांगने वाले को रोजगार उपलब्ध करवाएं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति एवं बीपीएल श्रेणी के किसानों के खेतों में मनरेगा के प्रत्येक ग्राम पंचायत में 10-10 काम के प्रस्ताव प्रेषित करें। इससे हर काम पर थोड़े श्रमिक लगाकर सोशल डिस्टेन्स की पालना की जा सके।बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भागीरथ बिश्नोई ने कहा कि सिरोही तहसील में रेकॉर्ड 11 हजार श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। सोशल डिस्टेन्स के लिए सरपंच प्रभावी मॉनिटरिंग करें। जनता जल योजनाओं की अलग से समीक्षा कर समस्याओं को दूर किया जाएगा। उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार व पुलिस उप अधीक्षक अंकित जैन ने सरपंचों को आश्वस्त किया कि लोग होम आइसोलेशन का उल्लंघन करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। विकास अधिकारी रानू इंकिया ने प्रगति की जानकारी दी।

पेयजल समस्या व मनरेगा के उठे मुद्दे
बैठक में मेरमाण्डवाड़ा सरपंच गुमानसिंह देवड़ा ने पेयजल व खराब पड़े हैण्डपम्पों का मुद्दा उठाया। उन्होंने बिजली के जर्जर पोल हटाने की मांग की। खाम्बल सरपंच मनोहर कंवर ने अणगौर में पानी की समस्या बताई। गोल सरपंच इन्द्रा रावल ने एवडी में जीएलआर में पानी न भरने की बात कही। मांकरोड़ा सरपंच विमला ने पानी की समस्या बताई। बालदा सरपंच मोहनसिंह ने पानी की मोटर जली होने व यूको बैंक से भुगतान न होने का मामला उठाया। नवारा सरपंच नरपतसिंह ने नवारा एवं बावली में कुएं गहरे करवाने एवं गुड़ा में जर्जर पोल हटाने का आग्रह किया। वराड़ा सरपंच तगाराम हीरागर ने कुएं फेल होने से पानी की दिक्कत बताई। हैण्डपम्प ठीक करवाने का आग्रह किया। सनपुर सरपंच नीतू कंवर ने सियाकरा में रोजगार गारंटी का काम चालू करने व काकेन्द्रा, भीलों का गोलुआ, राणेला में पानी के टैंकर चालू करने और मेट मस्ट्रोल जारी करने की बात कही। गोयली सरपंच होजी देवी देवासी ने दूधिया तालाब खुदाई कार्य स्वीकृत करने व पेयजल समस्या दूर करने का आग्रह किया। सिलदर सरपंच जसी देवी देवासी ने मनरेगा में काम का समय एक घंटे कम करने का आग्रह किया। कृष्णगंज सरपंच सरूदेवी देवासी ने वन विभाग के कार्य शुरू करने का आग्रह किया। जेला सरपंच समुदेवी मेघवाल ने खारी नाडी खुदाई स्वीकृत करने की मांग की। पोसिंतरा से पानी नहीं आने के कारण टैंकर चालू करन, मोहब्बतनगर सरपंच अर्जुनसिंह ने स्वीकृत हैण्डपम्प तुरन्त खोदने का आग्रह किया। जावाल सरपंच विक्रम राणा ने टैंकर शुरू करने की मांग की। रामपुरा सरपंच देवाराम सुथार ने पालड़ी में मनरेगा का काम शुरू करने का आग्रह किया। बरलूट सरपंच भंवर माली ने ट्यूबवैल खोदने की मांग की एवं पुलिस की कार्यप्रणाली की शिकायत की। उड़ सरपंच डूंगाराम मेघवाल ने टैंकर चालू करने की मांग की। तंवरी सरपंच हिम्मतराम मेघवाल ने पानी की समस्या बताई। जर्जर पोल हटाने का आग्रह किया। पाड़ीव सरपंच देशाराम मेघवाल ने जीएसएस को सिरोही से जोडऩे की मांग की। उन्होंने नया ट्यूबवैल खोदने व टैंकर चालू करने की मांग की। भूतगांव सरपंच तीजा देवी मेघवाल ने नया ट्यूबवैल खोदने का आग्रह किया। दिन में रोड लाइट बंद करने की मांग की। सरतरा सरपंच पेपीदेवी देवासी ने पानी की समस्या बताई।