16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट में पारा 2.4, बर्फ में बदली ओस

माउंट आबू . पर्यटन स्थल में रविवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ऊनी लबादों में लिपटने को विवश कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
माउंट में पारा 2.4, बर्फ में बदली ओस

sirohi

माउंट आबू .पर्यटन स्थल में रविवार को कड़ाके की सर्दी ने लोगों को ऊनी लबादों में लिपटने को विवश कर दिया। न्यूनतम तापमान में 3.6 की गिरावट से 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने से 22 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
रविवार का दिन सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा। रात को खुले में वाहनों की छत पर ओस की बंूदे बर्फ में तब्दील हो गईं। जलाशयों के किनारे, उद्यानों में घास पर भी बर्फ जमी देखी गई। लोग सवेरे दिन चढऩे तक रजाई में ही दुबके रहे। सवेरे छाया कोहरा दिन चढऩे के बाद धीरे-धीरे छंट गया। उगते सूरज की धूप का सेवन करने के लिए लोगों को घरों की छतों, सड़कों के किनारे खड़े देखा गया। बर्फीली हवा से बचाव को लेकर लोगों ने जगह-जगह थडिय़ों पर चाय की चुस्कियां लेते हुए अलाव तापने का क्रम जारी रखा। भ्रमणकारियों ने भी गर्म वस्त्रों में लिपटकर ही भ्रमण किया। मौसम में हो रहे बदलाव से लोगों को मौसमी व्याधियों से भी परेशान होते देखा गया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग