mid day meal scheme in rajasthanसिरोही। सिरोही जिला सहित प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में मिड-डे मील योजना के तहत आगामी दिनों में विद्यार्थी नए बर्तनों में भोजन करेंगे। खासतौर पर जिन स्कूलों में पांच वर्ष से अधिक पुराने बर्तन स्टोर में पड़े है, उन्हें बदला जाएगा। विभाग की ओर से प्रदेश के सभी जिलों से इसका प्रस्ताव मांगा गया है। नए बर्तन खरीदने के लिए विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार बजट स्वीकृत किया गया है। यह बजट विद्यार्थियों की नामांकन संख्या के अनुसार जारी किया गया है। इसके अलावा जो नए विद्यालय खोले गए हैं, उनका भी प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि बर्तनों की व्यवस्था की जा सके।