8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिकाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

गंभीर घायल पिता-पुत्र का चल रहा उपचार हमले में चार घायल, आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Manish kumar Panwar

•

Updated: 13 Mar 2024, 10:31 PM IST

बालिकाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

बालिकाओं से छेड़छाड़ का विरोध किया तो कर दिया कुल्हाड़ी से हमला

सिरोही/ शिवगंज. कैलाश नगर थाना क्षेत्र के बड़ा लखमावा क्षेत्र में एक परिवार की दो नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटना पर पुलिस की ओर से संज्ञान नहीं लिए जाने का परिणाम खून खराबे तक पहुंच गया। गांव में पिछले दिनों से चल रहे घटनाक्रम के बीच बुधवार को एक परिवार के एक दर्जन से अधिक लोगों ने एकराय होकर नाबालिग बालिकाओं के चाचा और चचेरे भाई पर कुल्हाडी से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने आई एक महिला और एक अन्य व्यक्ति के भी चोटें आई है। दोनों घायल आपसी रिश्ते में पिता-पुत्र है। इस घटना में गंभीर घायल पिता-पुत्र का शिवगंज के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीडि़त पक्ष की ओर से रिपोर्ट दिए जाने के बावजूद आरोपियों की धरपकड़ के बजाय पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौते का इंतजार कर रही है।

आरोप है कि बड़ा लखमावा गांव निवासी दो बालिकाएं प्रतिदिन सुबह शौच के लिए जाती, उस समय गांव का ही एक युवक महेन्द्र कुमार पुत्र धर्माराम मीना उनका पीछा करता और छेड़छाड कर अश्लील हरकतें करता था। इस बात की जानकारी बालिकाओं के परिजनों को मिलने पर नाबालिग के पिता ने कैलाश नगर थाने में 12 मार्च को रिपोर्ट देकर पुलिस से कार्रवाई का आग्रह किया। जिस पर आरोपी के परिजनों ने माफी मांगकर भविष्य में ऐसा नहीं करने का वायदा किया। जिस पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

इस बीच बुधवार की सुबह ये दोनों बालिकाएं हमेशा की तरह घर से शौच के लिए निकली तो महेन्द्र कुमार ने उनका पीछा किया और एक लडक़ी को अपहरण की नियत से उठाकर ले जाने लगा। जिस पर वे दोनों चिल्लाई तो उनकी मां भागकर वहां पहुंची और अपनी बेटियोंं को छुडवाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ भी धक्का मुक्की की। इस घटनाक्रम के कुछ समय बाद शेषाराम का भाई हजाराम का पुत्र भरत कुमार जो बुधवार को परीक्षा देने के लिए जाने वाला था, वह बिस्किट लेने के लिए दुकान पर गया। उसी समय वहां पहुंचे महेन्द्र ने कुल्हाड़ी से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर पड़ा। इसी दौरान उसे छुड़ाने जब हजाराम मौके पर पहुंचा तो महेन्द्र के परिजनों ने एक राय होकर हजाराम के साथ भी कुल्हाड़ी व लाठियों से बेरहमी से मारपीट की। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान बीच बचाव करने आए शेषाराम, उसकी पत्नी ओर बेटा राजाराम पर भी हमला कर घायल कर दिया।

परिजन गंभीर रूप से घायल हजाराम व भरत कुमार को लेकर अल्पा अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक घटना को लेकर कोई बयान दर्ज नहीं किए है और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इन्होंने कहा

दोनों पक्षों का मारपीट का परस्पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर रहे है।

कानाराम सिरवी, थाना प्रभारी, कैलाश नगर