20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / माउंट आबू में तापमान -3 डिग्री सेल्सियस पर, हाड़कंपाऊ सर्दी से जनजीवन प्रभावित

माउंट आबू में तापमान -3 डिग्री सेल्सियस पर, हाड़कंपाऊ सर्दी से जनजीवन प्रभावित

माउंट आबू. पर्यटन स्थल की वादियों में रविवार को ठंड के कहर से जनजीवन प्रभावित हुआ। सवेरे भीषण सर्दी ने लोगों को दिन चढऩे तक घरों में ही दुबके रहने को मजबूर कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 29 Dec 2019, 7:35 PM IST

माउंट आबू में तापमान -3 डिग्री सेल्सियस पर, हाड़कंपाऊ सर्दी से जनजीवन प्रभावित

sirohi

माउंट आबू. पर्यटन स्थल की वादियों में रविवार को ठंड के कहर से जनजीवन प्रभावित हुआ। सवेरे भीषण सर्दी ने लोगों को दिन चढऩे तक घरों में ही दुबके रहने को मजबूर कर दिया। दिन में भी गलन बनी रही। रविवार को सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन रहा।
न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा जमाव बिन्दू से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। दांत किटकिटा देने वाली सर्दी से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अधिकतम तापमान दूसरे दिन भी 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे लोग सड़कों के किनारे धूप सेकने व आग तापने का का आनंद लेते रहे। व्यापारिक प्रतिष्ठान देरी से खुलने पर दैनिक क्रियाकलाप प्रभावित रहे। सवेरे शहर में छाया कोहरा सूरज उगने के बाद धीरे-धीरे छंट गया।
खुले ग्राउंड, बाग-बगीचों में खिले फूलों, सोलर प्लेटों, रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों, पेड़-पौधों के पत्तों, घास पर सवेरे बर्फ की परत जमी देखी गई। दिन में आसमान साफ रहा लेकिन नश्तर चुभो देने वाली शीतलहर के चलते धूप का असर कम रहा। सर्द हवा ने लोगों को भारी भरकम ऊनी कपड़ों में लिपटने को बाध्य कर दिया। शाम ढलते ही लोग जल्दी घरों व होटलों में दुबक गए। जगह-जगह चाय की चुस्कियां लेने का क्रम जारी रहा। ठंड के चलते दूरदराज उत्तरज, शेरगांव, अनादरा समेत विभिन्न गांव के ग्रामीणों को सब्जियां, दूध आदि शहर तक पहुंचने में परेशानियां झेलनी पड़ी। सवेरे वाहन स्टार्ट करने की जद्दोजहद में धक्का परेड करते देखा गया।