आबूरोड. सदर पुलिस ने मीन तलेटी गांव में घर से कुछ मीटर की दूरी पर कुएं में मिले तीन दिन पुराने शव के मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मीन तलेटी भरवा फली निवासी सोमाराम ने बताया कि गत 14 जुलाई को वह दवाई लेने के लिए ईडर गया हुआ था। रात्रि में घर लौटा तो उसकी पत्नी गोरकी घर से कहीं गई हुई थी। अगले दिन गोरकी के घर नहीं लौटने पर उसने उसकी तलाश शुरू की, तो रात्रि में उसका शव पड़ोस स्थित कुएं में मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।