सिरोही.जिले के चारों निकायों के लिए मतदान का दौर जारी है। सुबह सर्दी व कोहरे के बावजूद लोग मतदान के लिए उत्साहित नजर आए। जिले में 120 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं।
जिला मुख्यालय पर सीएमएचओ कार्यालय, आबकारी गोदाम, टांकरिया तथा भाटकड़ा मोहल्ले में मतदाताओं तथा समर्थकों की भीड़ उमड़ी। वहीं शहर के अन्य मतदान केन्द्रों पर रफ्तार धीमी रही। पुराना भवन, झूपाघाट, नवीन भवन, अमर नगर, निडोरा तालाब स्थित मतदान केन्द्रों पर लोग होले होले आते रहे। जिले में सुबह दस बजे तक 24 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया। इसके बाद एक बजे तक 52.48 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले में सर्वाधिक मतदान पिण्डवाड़ा में 57.61, माउंट आबू 56.23, शिवगंज 54.67 तथा सबसे कम सिरोही में 46.56 प्रतिशत मतदान हुआ। जैसे ही सूरज चढऩे लगा वोटर भी घरों से मतदान के लिए निकले।