पुलिस अधीक्षक सिरोही ममता गुप्ता ने साइबर की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पिंडवाड़ा थानाधिकारी चम्पाराम बारड़ निर्देशन में एसआई भंवरलाल, कांस्टेबल रमेश कुमार, साइबर सेल सिरोही हेड कांस्टेबल कसनाराम, कांस्टेबल फतेह दान, ऋषिकेश, प्रवीण सिंह, दिलीप कुमार की विशेष टीम का गठन किया। टीम ने पड़ताल की तो जानकारी मिली कि उक्त वारदात नाइजीरियन गैंग की ओर से अंजाम दी गई। जिनका संचालन दिल्ली नोयडा से हो रहा है।