पूनिया: मेरे ख्याल से अब तक दिल्ली से जयपुर आए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और अन्य सभी शीर्ष नेता स्पष्ट बता चुके हैं कि मोदीजी का नाम और काम राजस्थान के चुनाव में भाजपा की बड़ी ताकत है। रही चेहरे की बात तो कोई सेट फिनोमेना नहीं है। सर्वाधिकार पार्टी आला कमान है। वह जब चाहेगा, जिसको चाहेगा, चाहेगा या नहीं चाहेगा, वह उन्हीं को तय करना है।