जलदाय विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि शहर को तीन अलग अलग भाग में विभाजित कर जलापूर्ति दी जाएगी। प्रथम दिवस सुबह साढे छह से साढे सात बजे तक ऑफिस कैम्पस जलाशय से कलापुरा, सेवगों का वास, मीणा वास, नगर पालिका रोड़, मुख्य बाजार, धानमंडी, नास्ता गली, मालियों का वास तथा सिनेमा रोड़, डिग्गीनाडी जलाशय से गांधी नगर, डिग्गीनाडी, कपूर सोसायटी, शिव कॉलोनी, विजयशांति नगर, कपिल कॉलोनी एवं कुंदन नगर में, दादावाडी जलाशय से छीपावास, सांडेराव वास, होली चौक, घांची वास, पिथानिया वास, एसबीआई बैंक गली, खैरादी वास में, आखरिया उच्च जलाशय से श्रीजी कॉलोनी, गोकुलवाडी जाव, राणावत कॉलोनी, भट्टा नगर में तथा गोकुल वाडी जलाशय से नई गोकुलवाडी, कब्रिस्तान मार्ग तथा सेंचूरी कॉलोनी में जलापूर्ति की जाएगी।