18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल में उपस्थित मिले आठ में से सिर्फ दो चिकित्साकर्मी

भाजपा पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, उच्चाधिकारियों से की बात
less than 1 minute read
Google source verification
अस्पताल में उपस्थित मिले आठ में से सिर्फ दो चिकित्साकर्मी

अस्पताल में उपस्थित मिले आठ में से सिर्फ दो चिकित्साकर्मी

रोहिड़ा. समीपवर्ती भुला स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा कर्मियों के अक्सर उपस्थित नहीं रहने से ग्रामीण परेशान रहने की सूचना पर रविवार को भाजपा पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लेने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की और चिकित्सा कर्मियों को केन्द्र में उपस्थित रहने को पाबंद करने की मांग की।

भुला स्वास्थ्य केंद्र पर एक डॉक्टर समेत आठ का स्टाफ लगा हुआ है, पर रविवार को भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा सदस्य रतनलाल गरासिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, रोहिड़ा मंडल अध्यक्ष रोहित रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष भैराराम माली, पूर्व पंचायत समिति सदस्य भूराराम प्रजापत व मंडल मंत्री महिला मोर्चा लीलादेवी रावल कार्यकर्ताओं के साथ भुला अस्पताल का अवलोकन किया। वहां मात्र दो कर्मचारी उपस्थित मिले। इस अव्यवस्था को देखकर रतनलाल गरासिया ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी भूपेंद्रसिंह को जानकारी देकर सभी कर्मचारियों को पाबंद करने की बात कही। उन्होंने बताया कि एक तरफ तो मौसमी बीमारियों की मार है, वहीं दूसरी तरफ जरूरतमंत झोलाछाप डॉक्टरों के पास जाने को मजबूर हैं। बीसीएमओ ने भुला सरकारी अस्पताल की जांच करने और कार्यरत कर्मचारियों को पाबंद करने का भरोसा दिलाया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग