17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरे दिन भी मृतका का शव लेने को तैयार नहीं हुए परिजन, मौताणे को लेकर दिनभर चली समाज की पंचायती

- सियावा के उपली जलोइयाफली में पेड़ से लटका मिला था विवाहिता का शव, कानून व्यवस्था के लिए तैनात रहा पुलिस जाब्ता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Darshan Sharma

•

Updated: 21 Jun 2022, 1:10 AM IST

दूसरे दिन भी मृतका का शव लेने को तैयार नहीं हुए परिजन, मौताणे को लेकर दिनभर चली समाज की पंचायती

दूसरे दिन भी मृतका का शव लेने को तैयार नहीं हुए परिजन, मौताणे को लेकर दिनभर चली समाज की पंचायती

आबूरोड. सदर थाना क्षेत्र के सियावा में एक युवती का शव पेड़ से लटकी हुई अवस्था में मिलने के दूसरे दिन भी मृतका के परिजन शव लेने को तैयार नहीं हुए। पाबा गांव से पहुंचे परिजन पक्ष की ओर से मौताणे की मांग को लेकर दूसरे पक्ष के साथ दिनभर पंचायती का दौर चला। वहीं मौत के 36 घंटे बाद भी शव को नहीं उठाया गया। उधर, मौके पर शांति व्यवस्था को लेकर थानाधिकारी हरचंद देवासी व पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। पुलिस के अनुसार सियावा के जलोइयाफली में बाबली (20) पत्नी लुम्बाराम गरासिया का शव रविवारसुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला था। मृतका के पीहर या ससुराल पक्ष की ओर से अब तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। शव के पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों से समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं।

आबूरोड. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में केसरगंज स्थित उप कारागृह में बंदियों को ध्यान व योगाभ्यास करवाया गया। आर्ट ऑफ लिविंग आबूरोड के तत्वावधान में प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया। संस्था की को-ऑर्डिनेटर संगीता अग्रवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व बंदियों को योग, प्रणायाम, ध्यान, नाड़ी सोधन, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, शीतली-शीतकारी का अब्यास करवाया। प्रशिक्षिका संगीता अग्रवाल ने बताया कि योग से मन को शांति मिलती है। जब मन शांत होता हैं, तो दूसरों को भी शांति देते हैं। कार्यक्रम में डिप्टी जेलर सूरज सोनी, संस्था के भूपेंद्र साम्बरिया, कीर्ति कच्छवाहा, अलका गर्ग, मुख्य प्रहरी लोकपाल रत्नू, प्रहरी भोलेश्वर, ओमप्रकाश, प्रहरी नाथूराम आदि मौजूद थे।

आबूरोड. शहर के वार्ड-18 की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से की है। पार्षद पुष्पा गोहिल ने ज्ञाप देकर वार्ड में हरियाणी तिराहे व गुजराती समाज धर्मशाला के पास हाईमास्ट लाइट लगवाने, क्षतिग्रस्त नालियों व सडकों की मरम्मत करवाने, पानी की किल्लत को दूर करने के लिए दो हैंडपम्प खुदवाने, अम्बाजी चौराहे से शांतिनाथ गेस्ट हाउस तक मुख्य नाले की सफाई करवाने की मांग की है।