
युवक की संदिग्ध मौत पर परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, दर्जनों आदिवासियों ने हथियारों से लैस होकर गुजरात में किया 'चढ़ोत्तरा'
आबूरोड. सदर थाना क्षेत्र के उपलागढ़ राड़ा निवासी एक युवक की गुजरात के अमीरगढ़ में संदिग्ध हालत में मौत के बाद शुक्रवार को हथियारों से लैस सैकडों की संख्या में आदिवासी वाहनों में सवार होकर चढ़ोत्तरा करने के लिए गुजरात के अमीरगढ़ रवाना हुए। भाखर क्षेत्र के उपलागढ़ समेत आसपास के गांवों से मृतक के परिजन पक्ष के लोग लाठी-डंडों, तलवार, कुल्हाड़ी आदि हथियारों के साथ करीब एक दर्जन जीपों व बाइकों पर सवार होकर रेवदर मार्ग पर गणका के पास एकत्रित हुए। सूचना मिलने पर गिरवर पुलिस चौकी से जाब्ता मौके पर भेजा गया। आदिवासियों के चनार बॉर्डर से गुजरात जाने की जानकारी मिलने पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता चनार बॉर्डर पर तैनात किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस उप अधीक्षक योगेशकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। चनार होते हुए आदिवासी गुजरात के अमीरगढ़ पहुंचे। जहां गुजरात पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया। देर शाम तक समझाइश का दौर जारी रहा। मामले में माउंट आबू वृताधिकारी योगेशकुमार शर्मा ने बताया कि अमीरगढ़ थाना क्षेत्र में आबूरोड के उपलागढ़ निवासी युवक की मौत के बाद परिजन पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए सामाजिक पंचायती के लिए गुजरात जा रहे थे। मामला अमीरगढ़ थाना क्षेत्र का था, कोई अवांछित घटना ना हो इसलिए ऐहतियातन पुलिस जाब्ता चनार बॉर्डर पर तैनात किया गया था।
ये था पूरा मामला ...
जानकारी के अनुसार उपलागढ़ के राड़ा निवासी राजूराम पुत्र सूखाराम का शव 13 जून को अमीरगढ़ थाना क्षेत्र के जूनीरोहनी सीम के पास रेलवे ट्रेक के पास मिला था। अमीरगढ़ पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजनों को रबारिया गांव के किसी व्यक्ति पर हत्या कर शव फैंकने की आशंका होने पर चढ़ोत्तरा करने गुजरात के लिए रवाना हो गए। गुजरात के रबारिया गांव की ही एक युवती की मौत के मामले में गत दिनों मृतका के परिजनों ने अमीरगढ़ थाना क्षेत्र के गढऱा में चढ़ोत्तरा कर दिया था। इसमें गढरा गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए मकानों में तोडफ़ोड़ कर झोपड़े जलाए थे। घटना के बाद गुजरात पुलिस को आबूरोड से आदिवासियों के चढ़ोत्तरे के लिए गुजरात की सूचना मिलने पर गुजरात सीमा पर ही आदिवासियों के समूह को रोक दिया गया। देर शाम तक पुलिस की मौजूदगी में आदिवासी समूह के प्रतिनिधियों के साथ समझाइश के बाद कुछ लोगों को गांव में सामाजिक पंचायती के लिए जाने दिए गया।
हथियारों के साथ गुजरात चढ़ोत्तरा करने जा रहे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
सदर पुलिस ने हथियारों से लैस होकर चनार बॉर्डर से गुजरात चढ़ोत्तरा करने जा रहे 15 जनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार उपलागढ़ राड़ा निवासी युवक की मौत के बाद शुक्रवार को वाहनों में सवार होकर थाना क्षेत्र में प्रवेश करने की सूचना मिलने पर थानाधिकारी हरचंद देवासी के नेतृत्व में जाब्ता मौके पर रवाना हुआ। हथियारों के साथ गुजरात जा रहे लोगों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन नहीं रूके। जिस पर 15 जनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि शुक्रवार को करीब एक दर्जन जीपों व दुपहिया वाहनों में सवार काफी तादाद में आदिवासी रेवदर रोड होते हुए चनार बॉर्डर से गुजरात के अमीरगढ़ थाना क्षेत्र के रबारियां गांव पहुंचे। उपलागढ़ निवासी राजूराम की मौत के मामले में परिजनों के रबारिया गांव के एक व्यक्ति पर राजूराम की हत्या करने की आशंका होने के चलते परिजनों व आदिवासी हथियारों के साथ गांव पहुंचे। जहां मकानों में तोडफ़ोड़ कर आग लगाई गई।
Published on:
18 Jun 2022 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
