हालांकि क्षेत्र में पढ़ाई का इतना अच्छा माहौल नहीं होने से पिनल को अपने सपने को पूरा करने के लिए कठिनाई भी हुई, लेकिन उसके इस सपने को पूरा करने में परिवार ने पूरा साथ दिया। पिनल के पिता महेंद्रसिंह पंवार जो की फार्मासिस्ट है, उनके दादा पूर्व सरपंच अर्जुनसिंह और माताजी संगीता पंवार, उनके भाई पिंकल सिंह पंवार और बहन ईशा राठौर ने उनके इस सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग प्रदान किया। उसी का परिणाम है कि गांव की इस बेटी ने एमबीबीएस कर चिकित्सक बनने का सपना पूरा किया है।