
sirohi
पिण्डवाड़ा.थाना क्षेत्र के घरट गांव में गुरुवार रात्रि अपहृत बालिका को छुड़ाने गए परिजनों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया गया। इसमें तीन जने गंभीर घायल हुए। परिजनों ने शनिवार को पिण्डवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस बालिका को दस्तयाब करने के प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार भेरुजी के मेले में जागरण था। गांव की एक बालिका भी जागरण में गई थी। उस दौरान दो बच्चों का पिता ढांगा निवासी नाराण पुत्र मोहन गरासिया बालिका को बहला फुसलाकर साथ ले गया। इसकी जानकारी मिलते ही दीताराम, पोताराराम, लालाराम, कुकी अन्य परिजनों के साथ शाम सात बजे समाज के रीति-रिवाज से ढांगा में बालिका को लेने गए थे। उस समय थावरा पुत्र मोवा, मोवा पुत्र दला, शंका पुत्र मोवा, ओरसा पुत्र कानाराम, गुजरा व अन्य लोगों ने गाली गलोज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लाठी व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला किया। इसमें दीताराम, पोताराम, लालाराम गम्भीर घायल हुए।
घायलों को ग्रामीणों की मदद से देर रात्रि पिण्डवाड़ा राजकीय चिकित्सालय लाया गया तथा चिकित्साकर्मी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दीताराम की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर बालिका को मुक्त करवाने के प्रयास शुरू किए।
Published on:
02 Feb 2020 10:33 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
