17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माउंट में रसूखदारों ने इजाद किया निर्माण सामग्री लाने का नया तरीका

टैंकर में छुपाकर लाए गए सीमेन्ट व बजरी के कट्टे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 21 Jul 2022, 4:31 PM IST

माउंट में रसूखदारों ने इजाद किया निर्माण सामग्री लाने का नया तरीका

माउंट में रसूखदारों ने इजाद किया निर्माण सामग्री लाने का नया तरीका

माउंट आबू. माउंट आबू में आम लोगों को मरमत व निर्माण की अनुमति नहीं मिल रही है। उधर, रसूखदारों ने निर्माण सामग्री लाने का नया तरीका इजाद किया है। अधिकतर कॉलोनियों में कई लोगों के घरों में शौचालय तक नहीं है। शौचालय बनाने की स्वीकृति नहीं मिल रही है। बावजूद इसके रसूखदार बेरोकटोक निर्माण सामग्री ला रहे हैं। निर्माण सामग्री लाने के लिए इजाद किए नए तरीके के तहत बुधवार रात को एक बिना नंबर का टैंकर निर्माण सामग्री लेकर माउंट पहुंचा। सूचना मिलते ही पालिका अधिकारी मौके पर पहुंचे और टोल नाके पर खड़े टैंकर की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में सीमेंट के कट्टे व बजरी भरी मिली। पालिका की टीम ने टैंकर को जब्त कर पोलो ग्राउंड में ले जाकर खड़ा करवा कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। मामले को लेकर Òपत्रिकाÓ ने पालिका के एसआई नाथाराम से पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।