20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / दुल्हन की तरह सजा छात्रावास, एक साथ 13 जोड़े बनेंगे हमसफर, चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव 20 को

दुल्हन की तरह सजा छात्रावास, एक साथ 13 जोड़े बनेंगे हमसफर, चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव 20 को

- प्रजापति कुंभकार सामूहिक विवाह सेवा समिति सिरोही
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 18 Nov 2019, 6:54 PM IST

sirohi patrika

sirohi,sirohi

सिरोही. प्रजापति कुंभकार सामूहिक विवाह सेवा समिति सिरोही की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह महोत्सव 20 नवम्बर को जिला मुख्यालय स्थित समाज के छात्रावास में होगा। समारोह को लेकर समस्त तैयारियों पूर्ण कर दी गई है। इस बार महोत्सव में 13 जोड़े एक साथ हमसफर बंधेंगे। सामूहिक विवाह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया है। महोत्सव में संत हुकम भारती महाराज का सान्निध्य रहेगा।
सामूहिक विवाह समिति अध्यक्ष किशन प्रजापत ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की अलग-अलग समितियां बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई। समिति के कोषाध्यक्ष प्रेमाराम घोडेला, सचिव नारायण, सह सचिव दिनेश, उपाध्यक्ष ताराराम, जिला संरक्षक चम्पालाल, जिलाध्यक्ष रघुनाथ, जिला सचिव लकमाराम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणछोड़, मंडार तहसील अध्यक्ष भगवानाराम, प्रचार मंत्री कांतिलाल, भंवर, चुन्नीलाल, देशाराम, ललित कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए है।
विवाह अध्यक्ष किशन कुण्डलवाल ने बताया कि महोत्सव में सभी समाजबंधुओं को आमंत्रित करने के लिए प्रत्येक गांव में जाकर समाजबंधुओं, भामाशाहों को पत्रिका देकर आमंत्रित किया गया।

यह रहेगा कार्यक्रम
- सुबह जल्दी बारात आगमन व स्वागत कार्यक्रम
- सुबह सात से आठ बजे तक चाय व्यवस्था
- सुबह दस बजे स्वरुचि भोजन
- सुबह ग्यारह बजे तोरण की रश्म
- दोपहर 12.53 से 2.23 बजे तक हस्त मिलाप
- दोपहर 3 बजे तक दाता सम्मान व शाम को विदाई कार्यक्रम होगा।